शहीद कमांडेंट राजेन्द्र सिंह अहलावत के 63वें जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित

शहीद कमांडेंट राजेन्द्र सिंह अहलावत के 63वें जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। शहीद कमांडेंट राजेन्द्र सिंह अहलावत राजकीय उच्च विद्यालय, खरकड़ा में शहीद कमांडेंट राजेन्द्र सिंह अहलावत के 63वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि शहीद कमांडेंट की धर्मपत्नी मीनाक्षी अहलावत एवं विशिष्ट अतिथि, खंड शिक्षा अधिकारी (महम) सतेन्द्र नेहरा ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर किया।

मीनाक्षी अहलावत ने शहीद कमांडेंट राजेन्द्र सिंह अहलावत की शौर्य गाथा एवं देश के लिए किए गए बलिदान से विद्यार्थियों को अवगत कराया। विद्यार्थियों द्वारा देश-भक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी सतेन्द्र नेहरा ने विद्यार्थियों को देशभक्ति का संदेश दिया। मंच संचालन स्वीनु पसरीजा ने किया। अतिथियों द्वारा स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया गया। विद्यालय प्रभारी जोगिन्द्र सिंह मलिक ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षक संतोष, रितु, सुमन, राजेश, अंजली, सुरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, पंकज व राधेश्याम सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।