आईटीआई कंसाला में वीर सावरकर जयंती पर कार्यक्रम
रोहतक, गिरीश सैनी। ग्रामीण महिला एवं युवा विकास संस्थान के सौजन्य से गांव कंसाला स्थित आईटीआई परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
बतौर मुख्य अतिथि, जिला युवा अधिकारी परम राठी ने शिरकत की। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्राम विकास गतिविधि के प्रांत संयोजक अनूप भाली उपस्थित रहे। जिला संयोजक ग्राम विकास गतिविधि आरएसएस अशोक राठी, सूबेदार जयशंकर, आईटीआई के प्राचार्य अनिल सहित संस्थान के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता अनूप भाली ने वीर सावरकर के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारत की स्वतंत्रता के लिए दिए गए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Girish Saini 

