महम विधायक के कार्यालय पर फॉयरिंग के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़
पुलिस ने आरोपी युवक को काबू किया।
रोहतक, गिरीश सैनी। महम से विधायक बलराम दांगी के महम स्थित कार्यालय पर फॉयरिंग की वारदात की गभ्भीरता को देखते हुये राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में गठित रोहतक पुलिस की टीम ने आरोपी को काबू किया है।
उप पुलिस अधीक्षक महम तनुज शर्मा ने बताया कि 21 जून 2026 को अपराध शाखा महम की टीम को सूचना मिली कि महम विधायक के कार्यालय में फॉयरिंग करने मे शामिल रहा मुख्य आरोपी बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर अवैध हथियार सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे निंदाना से महम की तरफ घूम रहा है।
प्रभारी अपराध शाखा महम स.उप.नि. कुलदीप ने सूचना पर तुंरत कार्यवाही करते हुये अपराध शाखा महम की टीम का गठन कर गांव खरकडा बाईपास नजदीक राजा वाली गोहर गांव बैसी के पास नाकाबंदी शुरु की। पुलिस टीम ने गांव बैंसी की तरफ से तेज़ रफ़्तार मे आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकने का इशारा किया। युवक को रोकने की कोशिश की लेकिन वह खेतो की तरफ भागने लगा और युवक ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायर कर दिया। पुलिस टीम ने युवक को सरेंडर करने की चेतावनी देते हुये हवाई फायर किया। उसके बाद भी युवक ने दोबारा से पुलिस टीम पर फॉयर किये। अपराध शाखा की टीम ने सूझबूझ व बहादुरी का परिचय देते हुए अपना बचाव किया तथा आत्मरक्षा में युवक पर फायर किया। इसी दौरान युवक को पैर पर गोली लग गई। पुलिस टीम द्वारा युवक को काबू किया गयाजिसकी पहचान अमन निवासी लाखनमाजरा के रूप मे हुई है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। युवक को तुरंत उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया है। मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पर तीन राउंड फायर किये है। जवाबी कार्यवाही में 3 फायर पुलिस टीम द्वारा किये गए है।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक अपराधी जुलाई 2025 मे भारत से थाईलैंड गया था। उसी के संपर्क मैं आकर आरोपियो ने इस वारदात को अंजाम दिया है। विदेश मैं बैठे अपराधी के खिलाफ करीब 30 मामले दर्ज हैं। वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की पहचान हो चुकी है। आरोपी अमन वारदात के दौरान मोटरसाइकिल चला रहा था।
Girish Saini 


