जीजेयू में सेवानिवृत कर्मचारी को दी भावभीनी विदाई

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने कहा है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मचारियों को उचित सम्मान देना संस्थान का दायित्व बनता है।
कर्मचारी रतन सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि कर्मचारी के पद से उसकी प्रतिष्ठा नहीं है, बल्कि संस्थान के प्रति उनके समर्पण और कार्यशैली से उसका सम्मान है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी रतन सिंह की सेवाओं की प्रशंसा की तथा उन्हें सुखद व स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी रत्न सिंह के सुखद भविष्य की कामना की।
मिस्त्री सहायक से सेवानिवृत हुए रतन सिंह ने वर्ष 2012 में गुजवि में अपनी सेवाएं देना आरंभ किया था। विदाई समारोह में प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. एससी गर्ग, कार्यकारी अभियंता सुनील ग्रोवर तथा गैर शिक्षक कर्मचारी यूनियन के उपप्रधान नेकीराम ने भी रतन सिंह को शुभकामनाएं दी।