सेवा सेतु शिविरों में पहुंचें पात्र नागरिक, योजनाओं का उठाएं लाभः डीसी

सेवा सेतु शिविरों में पहुंचें पात्र नागरिक, योजनाओं का उठाएं लाभः डीसी

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सतबीर सिंह ने नागरिकों से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लोगों को घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस्माइला-9 बी की चौपाल में आयोजित शिविर में पात्र नागरिकों का विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण किया गया। संबंधित विभागों की ओर से योजनाओं की जानकारी देने के साथ यथासंभव मौके पर ही सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

उपायुक्त ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चल रहा है, जबकि सेवा सेतु शिविर 15 अक्टूबर तक आयोजित होंगे। महम क्षेत्र में 12 व 13 अक्टूबर को बीडीपीओ कार्यालय, 14 अक्टूबर को मोखरा और 15 अक्टूबर को फरमाणा में शिविर लगेंगे। उन्होंने पात्र नागरिकों से निर्धारित तिथियों पर पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।