महम से विधायक के कार्यालय पर हुई फायरिंग की जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में 8 अलग-अलग टीमें गठित
रोहतक, गिरीश सैनी। शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रात के समय करीब 1:00 बजे महम से विधायक बलराम दांगी के महम स्थित कार्यालय पर फायरिंग की वारदात हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। उप पुलिस अधीक्षक महम तनुज शर्मा, एफएसएल टीम, प्रभारी थाना महम, सीआईए स्टाफ की सभी टीमों ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस टीम को मौके से चार खाली खोल प्राप्त हुए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में रोहतक पुलिस की अलग-अलग सीआईए व थानों की कुल 8 टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है तथा जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Girish Saini 


