प्लास्टिक कचरे से ईको ब्रिक, हिंदू कॉलेज में जागरूकता अभियान

प्लास्टिक कचरे से ईको ब्रिक, हिंदू कॉलेज में जागरूकता अभियान

रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज के एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा सेवा मेरा योगदान–सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त परिसर के उद्देश्य से ईको ब्रिक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। ईको ब्रिक के माध्यम से प्लास्टिक कचरे का उपयोगी रूपांतरण किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रजनी कुमारी और डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक संग्रहण व ईको ब्रिक निर्माण में योगदान दिया।