कनाडा की कॉन्फ्रेंस में डॉ. सीमा ने दिया सतत विकास का मंत्र

कनाडा की कॉन्फ्रेंस में डॉ. सीमा ने दिया सतत विकास का मंत्र

रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा) की निदेशिका आईटी, डॉ. सीमा ने कनाडा के सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग में आयोजित आर्थिक विकास पर तीसरी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बतौर वक्ता शिरकत की।

डॉ. सीमा ऑनलाइन माध्यम से कॉन्फ्रेंस से जुड़ीं और उन्होंने - आर्थिक विकास बनाम पर्यावरणीय स्थिरताः चुनौतियां और समाधान विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने आर्थिक प्रगति के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने की जरूरत पर जोर दिया। अपने व्याख्यान में उन्होंने हरित प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, नवीकरणीय व स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा-कुशल भवन, उद्योग एवं परिवहन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और पुनर्चक्रण जैसे उपायों पर चर्चा की। उन्होंने सतत कृषि, हरित बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक परिवहन तथा पर्यावरणीय कर और प्रोत्साहन को भी सतत विकास के महत्वपूर्ण माध्यम बताया।