पंजाब के महान वीर सपूतों ने भारत की आज़ादी में दिए अद्वितीय बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता: डॉ. मांडविया

डॉ. मनसुख मांडविया शहीद सुखदेव सिंह थापर के जन्म-स्थान पर पहुँच हुए नतमस्तक।

पंजाब के महान वीर सपूतों ने भारत की आज़ादी में दिए अद्वितीय बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता: डॉ. मांडविया

लुधियाना, 14 अगस्त, 2022: भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अपने लुधियाना प्रवास के तहत आज प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता के साथ चौड़ा बाज़ार स्थित पंजाब के महान सपूत शहीद सुखदेव सिंह थापर के जन्म-स्थान नौ घरां में नतमस्तक होने पहुंचे। डॉ. मांडविया ने शहीद सुखदेव थापर की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर अपनी पुष्पांजली भेंट की।

डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि पंजाब गुरुओं, वीरों और बलिदानियों की पवित्र धरती है। पंजाब के महान वीर सपूतों ने भारत की आज़ादी में अद्वितीय योगदान देते हुए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी है, जिसे देश कभी ना भुला सकता है और ना ही उनका ऋण चुका सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की आज़ादी के इतिहास में शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव थापर के अतुलनीय बलिदान की गाथा आज भी हम सब को देश-प्रेम के लिए प्रेरित करती है। शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आज हम आज़ादी की सांस ले रहे हैं।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार शहीदों द्वारा देखे गए भारत के सपने को साकार करने में प्रयासरत्त एवं प्रतिबद्ध है। डॉ. मांडविया ने सभी को शहीदों के दर्शाए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए देश की उन्नति व प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शहीद सुखदेव थापर ट्रस्ट के ट्रस्टियों अशोक थापर, संदीप गोरा थापर, त्रिभुवन थापर आदि द्वारा डॉ. मनसुख मांडविया को सम्मानित भी किया गया। अशोक थापर ने कहा कि तीन महीने पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी, नड्डा यहाँ नतमस्तक होने आए थे और तीन महीने बाद केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी शहीद स्थल पर नतमस्तक होने आए हैं। इससे यह बात स्पष्ट होती है कि केंद्र की मोदी सरकार के दिल में शहीदों के प्रति विशेष सम्मान है। शहीदों के परिवारों की तरफ से वह मोदी सरकार का धन्यवाद करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीन बंसल, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, गुरदीप गोशा, नवल जैन, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, नीरज आदि भी उपस्थित थे।