डॉ. कुंदन मित्तल ने संभाला पीजीआईएमएस, रोहतक के चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार

डॉ. कुंदन मित्तल ने संभाला पीजीआईएमएस, रोहतक के चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार

रोहतक, गिरीश सैनी। पीजीआईएमएस, रोहतक के चिकित्सा अधीक्षक पद का कार्यभार वीरवार को डॉ कुंदन मित्तल ने संभाल लिया। 

डीन एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. अशोक चौहान ने डॉ. कुंदन मित्तल को बधाई देते हुए  विश्वास जताया कि उनके अनुभव से पीजीआईएमएस में चिकित्सा सेवाओं में और सुधार होगा।  डॉ. कुंदन मित्तल ने कहा कि वह सभी के साथ मिलकर मरीजों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी प्रयास करेंगे।