अचानक तेज धड़कने लगे दिल तो न करें नजरअंदाज

अचानक तेज धड़कने लगे दिल तो न करें नजरअंदाज

रोहतक, गिरीश सैनी। अगर बिना किसी स्पष्ट कारण दिल अचानक तेज धड़कने लगे और इसके साथ चक्कर, सांस फूलना या सीने में असहजता महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह सुप्रो वेंट्रिकुलर टैकीकार्डिया (एसवीटी) का संकेत हो सकता है। इसमें हृदय की धड़कन अचानक 150 से 220 बीट प्रति मिनट तक पहुंच सकती है।

कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. नवीन भामरी ने सलाह दी कि बार-बार होने वाली तेज धड़कन की समस्या में डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। उन्होंने बताया कि एसवीटी के दौरान तेज धड़कन, पसीना, कमजोरी, सांस फूलना और बेहोशी जैसा महसूस हो सकता है।

उन्होंने कहा कि उपचार मरीज की स्थिति और लक्षणों की गंभीरता पर निर्भर करता है। कुछ मामलों में निगरानी, वैगल मैन्युवर्स या दवाओं से राहत मिल सकती है। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने, पूरी नींद लेने, तनाव नियंत्रित रखने तथा अत्यधिक कैफीन और शराब से बचने की सलाह दी। धूम्रपान से भी परहेज करना चाहिए।