डीलएसए सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने किया नशा मुक्ति केन्द्र का दौरा

डीलएसए सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने किया नशा मुक्ति केन्द्र का दौरा

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के आदेश अनुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ तरन्नुम खान ने स्थानीय पीजीआइएमएस स्थित नशा मुक्ति केन्द्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति केन्द्र में उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात की तथा उन्हें नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया।

डॉ. तरन्नुम खान ने बताया कि आगामी 14 मार्च 2026 को रोहतक कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आपसी सहमति से सभी तरह के मुकदमों को रख कर मौके पर ही न्याय प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में प्राधिकरण द्वारा दहेज विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जरूरत होने पर नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर फोन करके मुफ्त में कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है। प्राधिकरण के कार्यालय में पैनल अधिवक्ताओं के रूप में निशुल्क केस लड़ने के लिए वकील मुहैया कराया जाएगा।