श्याम बाबा के जागरण में झूमे श्रद्धालु

श्याम बाबा के जागरण में झूमे श्रद्धालु

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय सेक्टर-4 में श्याम बाबा के भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि, समाजसेवी पंकज बल्हारा ने जागरण कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने मुख्य अतिथि पंकज बल्हारा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें श्याम बाबा की मूर्ति भेंट कर तथा मान सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। पंकज बल्हारा ने श्याम बाबा के दरबार में श्रद्धापूर्वक अर्जी लगाई। उन्होंने आयोजक मंडल को कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

इस दौरान प्रस्तुत श्याम बाबा के कीर्तन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्याम बाबा के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कार्यक्रम का समापन श्याम बाबा की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।