अखंड महायज्ञ में आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालु

अखंड महायज्ञ में आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालु

रोहतक, गिरीश सैनी। सांपला स्थित सिद्ध पीठ शिव शक्ति बाबा कालीदास धाम में चल रहे मां भगवती, आदिशक्ति, महालक्ष्मी, देवी भवानी एवं विष्णु हरि को समर्पित 11 दिवसीय अखंड महायज्ञ में समाजसेवी राजेश जैन, उड़ीसा से सोमाया सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान भक्तों ने बाबा कालीदास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने अखंड महायज्ञ में आहुति अर्पित की। बाबा कालीदास ने सभी भक्तों के उज्जवल भविष्य की कामना की।