जिला परिषद उपाध्यक्ष की कुर्सी पर 14 को फैसला
उपायुक्त ने जारी किया बैठक का नोटिस
रोहतक, गिरीश सैनी। जिला परिषद रोहतक के उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए 14 अक्टूबर को जिला परिषद की बैठक बुलाई गई है। उपायुक्त सतबीर सिंह ने इस संबंध में बैठक का नोटिस जारी किया है।
नोटिस के अनुसार, जिला परिषद के 10 सदस्यों ने सदन की बैठक बुलाकर उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध किया था। हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 123 और हरियाणा पंचायती राज नियम, 1995 के नियम 10 के तहत बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जिला विकास भवन के प्रथम तल स्थित डीआरडीए सभागार में होगी। इसमें उपाध्यक्ष के विरुद्ध प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। उपायुक्त ने संबंधित जिला परिषद सदस्यों को निर्धारित समय और स्थान पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Girish Saini

