डीसी सचिन गुप्ता ने पात्र युवाओं से सरकारी स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया

डीसी सचिन गुप्ता ने पात्र युवाओं से सरकारी स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी) योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन रही है। उन्होंने पात्र युवाओं का आह्वान किया है कि वे सरकारी स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू कर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें।

डीसी सचिन गुप्ता ने कहा है कि इन योजनाओं का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र युवाओं एवं परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे रोजगार के अवसर सृजित कर आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। पात्र युवा निगम की योजना के प्रावधान के अनुसार अपनी पसंद का व्यवसाय चुनकर स्वरोजगार शुरू कर सकते है।