एमडीयू में एलएलएम की चार सीटों के लिए काउंसलिंग आज
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विधि विभाग में एलएलएम (शिफ्ट-II) एसएफएस की चार रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए फिजिकल काउंसलिंग 21 सितंबर को होगी। विभागाध्यक्षा प्रो. सोनू देहमीवाल ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों को सुबह 9 से 11 बजे तक विधि विभाग के सेमिनार हॉल में रिपोर्ट कर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। अभ्यर्थियों को स्टूडेंट पोर्टल से डाउनलोड आवेदन पत्र, सभी मूल शैक्षणिक एवं संबंधित दस्तावेज तथा उनकी दो स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी। चार सीटों में से एक सीट एचओजीसी (ईएसएम) वर्ग के लिए आरक्षित है।

Girish Saini 

