बकाया भुगतान वेतन से संबंधित ठेकेदार व कर्मचारी एक सप्ताह में दें लिखित प्रार्थना पत्रः एमडी श्वेता सुहाग

बकाया भुगतान वेतन से संबंधित ठेकेदार व कर्मचारी एक सप्ताह में दें लिखित प्रार्थना पत्रः एमडी श्वेता सुहाग

रोहतक, गिरीश सैनी। गांव भाली आनंदपुर स्थित रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग ने बताया कि मैसर्ज आर.ए. कॉन्ट्रैक्टर के अधीनस्थ ठेकेदारों/कर्मचारियों का यदि भुगतान /वेतन मैसर्ज आर.ए. कॉन्ट्रैक्टर की तरफ बकाया है और उन्होंने अपने बकाया भुगतान और वेतन बारे अभी तक लिखित प्रार्थना पत्र मिल्ज प्रबंधकारिणी को प्रस्तुत नहीं किया है, तो वे अपना लिखित प्रार्थना पत्र एक सप्ताह में मिल्ज प्रबंधकारिणी के समक्ष प्रस्तुत करें।