जैव विविधता का संरक्षण है समय की जरूरतः राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

जैव विविधता दिवस पर हरित संदेश देते हुए एमडीयू वीसी ने राज्यपाल-कुलाधिपति को भेंट किया जेड प्लांट।

जैव विविधता का संरक्षण है समय की जरूरतः राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर एमडीयू ने पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के अपने संकल्प को और मजबूत करते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष तथा राज्य की प्रथम महिला मित्रा घोष को जेड (क्रसुला ओवाटा) प्लांट भेंट किया। 

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने समस्त विवि परिवार की ओर से कुलाधिपति को जेड प्लांट भेंट करते हुए पर्यावरण संरक्षण और गो ग्रीन अभियान के प्रति विवि की संकल्पबद्धता दोहराई।

कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने जैव विविधता संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पर्यावरण बचाने के अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एमडीयू गो ग्रीन मिशन प्रभावी ढंग से समाज तक पहुँचना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ए. एस. मान, डीन सीडीसी प्रो. राजेश पूनिया तथा निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी उपस्थित रहे। जनसंपर्क निदेशक सुनित मुखर्जी ने कुलाधिपति को एमडीयू की विभिन्न पर्यावरणीय पहलों और हरित अभियानों की जानकारी दी।