सीएम नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकायों में स्थापित वार्ड समितियों के प्रतिनिधियों से किया संवाद

सीएम नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकायों में स्थापित वार्ड समितियों के प्रतिनिधियों से किया संवाद

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकायों में स्थापित की गई वार्ड समितियों के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। हरियाणा नगर निकाय नागरिक भागीदारी अधिनियम 2008 के तहत नगर निकाय के वार्डों में वार्ड समितियां गठित की गई है।

स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित समारोह में उपायुक्त सचिन गुप्ता, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह एवं नमिता सिंह तथा नगर निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा नगर निकायों के वार्डो में स्वच्छता, विकास कार्यों की निगरानी इत्यादि के लिए वार्ड पार्षदों की अध्यक्षता में वार्ड समितियां गठित की गई है।