जिला स्तरीय श्रमिक सेवा एवं जागरूकता समारोह में लाइव जुड़ेंगे सीएम नायब सैनी

जिला स्तरीय श्रमिक सेवा एवं जागरूकता समारोह में लाइव जुड़ेंगे सीएम नायब सैनी

श्रमिक जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।

हिसार, गिरीश सैनी। श्रम विभाग, हरियाणा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक 'श्रमिक सेवा एवं जागरूकता अभियान' की कड़ी में मुख्य आयोजन 28 सितंबर को जिला स्तरीय श्रमिक सेवा एवं जागरूकता समारोह होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और विभाग द्वारा उनके हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम से सीधा प्रसारण (लाइव) के माध्यम से जुड़ेंगे। जिला स्तरीय समारोह में  बतौर मुख्य अतिथि हिसार के मेयर प्रवीन पोपली और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ शिरकत करेंगे।

विभाग के उपनिदेशक रविन्द्र सिंह और उप श्रम आयुक्त शशिबाला ने बताया कि इस समारोह के अलावा व्यापक जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। जिनमें मुख्य रूप से 29 सितंबर को सभी प्रतिष्ठानों, श्रमिक बस्तियों और लेबर चौकों में श्रम नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता रैली, 30 सितंबर को बाल श्रम को समाप्त करने और रोकथाम के लिए विशेष उन्मूलन अभियान, 1 अक्टूबर को श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर, 2 अक्टूबर को जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी।