सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने पत्रकारिता में योगदान के लिए सुपवा कुलपति डॉ. अमित आर्य को किया सम्मानित

सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने पत्रकारिता में योगदान के लिए सुपवा कुलपति डॉ. अमित आर्य को किया सम्मानित

रोहतक, गिरीश सैनी। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शनिवार को दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा)) के कुलपति डॉ. अमित आर्य को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने स्थानीय बाबा मस्तनाथ विवि में आयोजित एक समारोह के दौरान डॉ. अमित आर्य को यह सम्मान प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि मीडिया जगत का एक बड़ा चेहरा माने जाने वाले डॉ. अमित आर्य का लगभग 30 वर्षों का बेहतरीन पत्रकारिता करियर रह चुका है। विभिन्न न्यूज चैनलों के संपादक की जिम्मेदारी संभालने का साथ ही वे तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं। डीएलसी सुपवा के कुलपति का दायित्व संभालने से पहले डॉ. आर्य केंद्रीय सूचना मंत्रालय, उत्तर क्षेत्र के सलाहकार भी रहे हैं। एक पत्रकार के रूप में जहां उन्होंने अनेक क्षेत्रीय व राष्ट्रीय चैनलों की स्थापना से लेकर उनके सफल संचालन की जिम्मेदारी निभाई है, वहीं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के रूप में पत्रकारों की पेंशन शुरू करवाने, उनकी मान्यता का सरलीकरण, पत्रकारों की बीमा राशि में इजाफा कराने जैसे निर्णायक कार्यों में भी डॉ. आर्य की अहम भूमिका रही है।