नेशनल जूडो में कैंपस स्कूल की कनिका ने जीता कांस्य
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा कनिका यादव ने सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। करनाल के मिनर्वा पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में कनिका ने 44 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। देशभर के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में भाग लिया।
कनिका की उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल की निदेशक प्रो. पूजा सुनेजा, शारीरिक शिक्षा शिक्षक मनोज हुड्डा और अन्य शिक्षकों ने उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि कनिका की सफलता विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Girish Saini

