एमडीयू के सीसीपीसी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल (सीसीपीसी) द्वारा अड्डा247 और एक्सिस बैंक के सहयोग से एक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था।
इस ड्राइव के तहत सेल्स ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर प्रोग्राम के लिए कुल 132 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 46 विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। चयनित अभ्यर्थियों के नाम दूसरे चरण के साक्षात्कार के बाद घोषित किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया का संचालन उद्योग विशेषज्ञों यशु शुक्ला (मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव) तथा सौरभ (कोऑर्डिनेटर, कैंपस करियर्स इंडिया, इंटर्न) ने किया।
सीसीपीसी निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने टीम का स्वागत किया और विद्यार्थियों को ऐसे रोजगारपरक अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Girish Saini 

