बिम्ब-प्रतिबिम्ब प्रकाशन फगवाड़ा, पंजाब द्वारा कमला नेहरु कॉलेज फॉर विमेन के सहयोग से पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

बिम्ब-प्रतिबिम्ब प्रकाशन फगवाड़ा, पंजाब द्वारा कमला नेहरु कॉलेज फॉर विमेन के सहयोग से पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

फगवाड़ा: लगभग 50 से अधिक पुस्तकों के साथ बिम्ब-प्रतिबिम्ब ने पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जहाँ विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया| पुस्तकें खरीदी गयीं और उनका अवलोकन किया गया| यह कम ख़ुशी की बात नहीं है कि कॉलेज प्रशासन ने इस कार्य को सराहा और भविष्य में इस प्रकार के आयोजन करते रहने के लिए आश्वासन दिया| इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्राचार्या डॉ. सविन्दर पाल, सत्र अध्यक्षा डॉ. नीलम सेठी,आयोजक डॉ. अनिल पाण्डेय,निदेशक बिम्ब-प्रतिबिम्ब सृजन संस्थान तथा सहायक प्रोफेसर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, स्रोत वक्ता डॉ. दिग्विजय पांड्या सहायक प्रोफेसर अंग्रेज़ीएल पी यू, श्री बलविन्दर सिंह अत्री, साहित्यकार, अमृतसर की उपस्थिति रही| 

प्राचार्या डॉ. सविन्दर पाल ने यह कहते हुए पुस्तक प्रदर्शनी की आवश्यकता को बताया कि "आज के दौर में इस तरीके की पुस्तक-प्रदर्शनी कम लग रही है| पंजाब में तो स्थितियां और भी अधिक कमतर हैं| इस दृष्टि से बिम्ब-प्रतिबिम्ब का यह आयोजन एक सुखद संदेश है|"

उपस्थित सभी अतिथियों ने पुस्तक प्रदर्शनी की आवश्यकता और महत्त्व पर अपना-अपना विचार साझा किया| बिम्ब-प्रतिबिम्ब प्रकाशन के कार्यकारी संपादक अनिल कुमार पाण्डेय का कहना था कि यह जरूरी है कि फ़ैशन और खान-पान पर ध्यान देने से कहीं अधिक पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दिया जाए| किताबें ही आपको पथ पर चलने के लिए प्रेरित कर सकती हैं| 

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सविन्दर पाल ने आयोजन में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक अभिनन्दन तथा आभार व्यक्त किया व संयोजिका डॉ. आशा शर्मा को आयोजन की सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसे समारोहों से छात्राओं का मनोबल औऱ आत्मविश्वास बढ़ता है। आयोजन में कालेज प्राध्यापक डॉ. रुमिन्दर,अध्यक्षा पंजाबी विभाग, मैडम शशि स्याल , अध्यक्षा संस्कृत विभाग तथा डॉ. प्रियंका ऐरी, अध्यक्षा होम साइंस विभाग, बिम्ब-प्रतिबिम्ब प्रकाशन के प्रतिनिधि श्री कपिल देव भी विद्यमान थे।