बीएमयूः महिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में संगीता ने मारी बाजी

बीएमयूः महिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में संगीता ने मारी बाजी

रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर में स्पोर्ट्स क्लब एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में छात्राओं ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मानवीकी संकाय के संस्कृत विभाग की छात्रा संगीता ने प्रथम स्थान हासिल किया। लॉ विभाग की प्रिया दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। निदेशक खेल डॉ. अशोक कुमार ने स्वागत भाषण दिया।

बतौर मुख्य अतिथि, कुलपति डॉ. बी.एम. यादव ने विजेता व प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होती है।

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि विवि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहा है। डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. नवीन कपिल ने खेल और शिक्षा को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए प्रतियोगिता की सराहना की।

प्रतियोगिता के आयोजन में स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. बबलू शर्मा और खेल समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। इस दौरान डॉ. प्रीति सांगवान, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. बृजेश शिवहरे, डॉ. सोनिया, डॉ. मोनिका, डॉ. राकेश, कविता और अमित सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। अंत में डॉ. इशु खंगवाल ने आभार व्यक्त किया।