बाबा मस्तनाथ मठ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, समाधि पर नवाया शीश

महंत बालकनाथ योगी ने किया स्वागत, केंद्रीय मंत्री, सांसद और हरियाणा के कई मंत्री रहे मौजूद

बाबा मस्तनाथ मठ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, समाधि पर नवाया शीश

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को अस्थल बोहर स्थित श्री बाबा मस्तनाथ मठ में पहुंचकर सिद्ध शिरोमणि योगिराज बाबा मस्तनाथ महाराज के समाधि मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मठ के महंत एवं तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी ने उनका धार्मिक परंपराओं के अनुरूप स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान नितिन नबीन ने मठ की आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों की सराहना की। महंत बालकनाथ योगी ने उन्हें मठ के इतिहास, धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं से अवगत कराया।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर तथा हरियाणा सरकार के मंत्रीगण - रणबीर गंगवा, डॉ. अरविंद शर्मा, श्रुति चौधरी और महिपाल ढांडा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।