भाजपा महिला मोर्चा ने नागरिकता संशोधित कानून के पक्ष में निकला  कैंडल मार्च 

मार्च की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष उमेश भदौरिया ने की

भाजपा महिला मोर्चा ने नागरिकता संशोधित कानून के पक्ष में निकला  कैंडल मार्च 

लुधियाना: भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से बुधवार को 'नागरिकता संशोधित कानून' (सीएए) के पक्ष में कैंडल मार्च निकालकर लोगो को जागरूक किया।
इस मार्च की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष उमेश भदौरिया ने की। 


इस अवसर पर अध्यक्ष उमेश भदौरिया ने कहा की 'नागरिकता संशोधित कानून' (सीएए) को लेकर इसके समर्थन में भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षता ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक के जरिए सरकार ने भारत के तीन पड़ोसी देशों- पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले शरणार्थियों को यहां की नागरिकता देने के नियमों में बदलाव किया है। विधेयक के मुताबिक इन तीनों देशों के हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन और पारसी समुदाय के शरणार्थियों को भारत में सिर्फ 5 साल रहने के बाद यहां की नागरिकता दी जा सकेगी। इससे पहले यह समय सीमा 11 साल थी। 

इस कैंडल मार्च में जिला उपाध्यक्ष व पार्षद सोनिया शर्मा, जिला उपध्यक्ष वंदना शर्मा, प्रार्थना, संतोष विज, कविता, सीमा वर्मा, रीटा, अनीता शर्मा, कमल शर्मा, दीप शिखा, सविता गुप्ता, कमलजीत कौर ,अंजू शर्मा इत्यादि मौजूद थीं।