कैंसर से बचाव में जागरूकता सबसे अहमः कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल
पीजीआईएमएस में पहली हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस आयोजित।
रोहतक, गिरीश सैनी। एसोसिएशन ऑफ गायनेकोलॉजी ऑन्कोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया हरियाणा चैप्टर और गायनेकोलॉजी विभाग, पीजीआईएमएस रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय फर्स्ट हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने कहा कि फर्स्ट हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस से एक नई शुरुआत हुई है और अब हर साल ऐसी कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि प्रिवेंटिव उपायों के बारे में मरीजों को जागरूक करना चिकित्सक की ड्यूटी है। कैंसर से बचाव में जागरूकता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और उसके लिए बीमारी के लक्षण बताने चाहिए।
मुख्य अतिथि डॉ अग्रवाल ने सभी महिला रोग विशेषज्ञों से आग्रह किया कि ओपीडी में आने सभी महिलाओं को कैंसर से बचाव के उपाय, जिसमें टीकाकरण सबसे अहम है, की जानकारी अवश्य दें। उन्हें बताए कि कैंसर से घबराएं नहीं।
निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि संस्थान में सर्जरी, कीमो एक ही छत के नीचे उपलब्ध है और आने वाले समय में रोबोटिक सर्जरी की भी मदद मिलेगी।
कॉन्फ्रेंस की चेयरपर्सन डॉ पुष्पा दहिया ने एचपीवी वैक्सीनेशन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के साइंटिफिक प्रोग्राम में मॉडर्न एडवांसेज के बारे में सीखने को मिलेगा। कार्यक्रम में जननांगों से संबंधित सभी कैंसर के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने एचपीवी वैक्सीन के सुरक्षित होने के बारे में जागरूकता फैलाने का आह्वान भी किया।
विशेषज्ञों ने एचपीवी वैक्सीन, जल्द जांच और जागरूकता को ही महिला कैंसर से बचाव का सबसे बड़ा हथियार बताया। कॉन्फ्रेंस की चेयरपर्सन ओर हरियाणा चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. सविता सिंघल ने जेस्टेशनल ट्रोफोब्लास्टिक नियोप्लाजिया पर व्याख्यान दिया। उड़ीसा से आई डॉ. भाग्यलक्ष्मी ने वुल्वेक्टॉमी और वैजिनेक्टॉमी पर प्रस्तुति दी तथा सेक्रेटरी ओंको कॉन्फ्रेंस डॉ. भाग्यलक्ष्मी ने जननांग कैंसर के बारे में व्याख्यान दिया। कॉन्फ्रेंस की सह चेयरपर्सन डॉ. मीनाक्षी चौहान ने एनएसीटी वर्सेस अपफ्रंट सर्जरी इन सीए ओवरी में ऑर्गन स्पेसिफिक ऑन्कोलॉजी पर व्याख्यान दिया।
राजीव गांधी अस्पताल की स्त्री रोग विभागाध्यक्षा डॉ. वंदना जैन ने सेंटिनल लिम्फ नोड मैपिंग पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. रुपेंद्र सेखों ने मॉडर्न एडवांसेज के बारे में बताया। डॉ संजय ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डीन डॉ अशोक चौहान व चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुंदन मित्तल सहित डॉ वंदना, डॉ नीतू सांगवान, डॉ ऋतु हुड्डा, डॉ सोनिया, डॉ मोनिका, डॉ निशु, डॉ रूपा, डॉ लतिका भी मौजूद रहे।

Girish Saini 

