एमडीयू में एक्वेटिक्स मुकाबले संपन्न, विजेताओं को किया सम्मानित

एमडीयू के खेल परिसर स्थित स्विमिंग पूल में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीन एक्वेटिक्स (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 मंगलवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

एमडीयू में एक्वेटिक्स मुकाबले संपन्न, विजेताओं को किया सम्मानित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के खेल परिसर स्थित स्विमिंग पूल में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीन एक्वेटिक्स (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 मंगलवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

प्रो. राणा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में सफलता के लिए अनुशासन, ईमानदारी, निरंतर अभ्यास और खेल भावना जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी लगन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवि व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

खेल निदेशक कुलताज सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, दल प्रभारियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों और आयोजन से जुड़े कर्मचारियों का आभार जताया।

इस दौरान सहायक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल व डॉ. विपिन कुमार, डॉ. संजीव कुमार सहित खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक और विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ी मौजूद रहे।