सेवा ज्योति कलश यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा

सेवा ज्योति कलश यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा

रोहतक, गिरीश सैनी। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव के.एम. पांडुरंग ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के विभिन्न मॉड्यूल के तहत प्रदेशभर में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सेवा ज्योति कलश यात्रा भी निकाली जा रही है।

रोहतक में उपायुक्त सतबीर सिंह ने जिले में की गई तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में एडीसी नरेंद्र कुमार, नगराधीश शुभम, डीडीपीओ राजपाल चहल और डीआईपीआरओ संजीव सैनी मौजूद रहे।