जीयू के नए परिसर में एसी कैंटीन शुरू, छात्रों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

जीयू के नए परिसर में एसी कैंटीन शुरू, छात्रों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

गुरुग्राम, गिरीश सैनी। गुरुग्राम विवि के न्यू कैंपस, सेक्टर-87 में मंगलवार को नवनिर्मित एयर कंडीशंड कैंटीन का उद्घाटन कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने किया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा, डॉ. अशोक खन्ना और डॉ. वंदना सहित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विवि प्रवक्ता के अनुसार, इस नवनिर्मित कैंटीन को छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वच्छ, आरामदायक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। एसी सुविधा से युक्त कैंटीन कैंपस में बेहतर वातावरण के साथ भोजन की सुविधा प्रदान करेगी।

कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने कहा कि विवि में विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाओं का विकास करना विवि प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कैंटीन के शुभारंभ पर सभी को बधाई देते हुए भविष्य में भी कैंपस में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन दिया।