बीएमयू में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

बीएमयू में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ मनाया गया। कुलपति डॉ. बी.एम. यादव एवं कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। एनसीसी, एनएसएस, वाईआरसी और स्काउट्स के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

कुलपति डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर ईमानदारी, अनुशासन और संस्कारों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। बीएमयू विद्यार्थियों और बाबा मस्तनाथ रेजिडेंशियल सैनिक स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान डॉ. कृष्ण मलिक, डॉ. सुधीर मलिक, डॉ. नवीन कुमार, बी.एम. बत्रा सहित शिक्षक, अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। डॉ. अनिल कनवा ने आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।