नि:शुल्क ईएनटी व दंत जांच शिविर में 72 लोगों की जांच हुई
रोहतक, गिरीश सैनी। रोटरी क्लब द्वारा स्थानीय सेक्टर प्राइड में एक नि:शुल्क ईएनटी एवं दंत जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 72 लोगों की जांच की गई। ईएनटी मरीजों की जांच क्लब अध्यक्ष डॉ. सुनील मुंजाल तथा दंत रोगियों की जांच डॉ. आर.पी. यादव ने की। शिविर के लिए ईएनटी एवं डेंटल जांच बस उपलब्ध कराने पर समाजसेवी राजेश जैन का आभार जताया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।
Girish Saini 

