37वां दीक्षा दिवस महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
रोहतक, गिरीश सैनी। मॉडल टाउन स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विराजित आर्यिका गणिनी सरस्वती भूषण माता का भव्य पिच्छिका परिवर्तन एवं 37वां दीक्षा दिवस महोत्सव सकल जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बतौर मुख्य अतिथि, समाजसेवी राजेश जैन ने शिरकत की। बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर की निदेशिका समृद्धि जैन, अखिल भारतीय जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल, शैलेंदर सहित अन्य गणमान्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे।
देश भर से पहुँचे भक्तों ने गुरु माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके प्रेरणादायी जीवन पर आधारित एक भावप्रवण लघु नाटिका का मंचन किया गया। जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक जम्बू जैन, चंदर सेन जैन, दीपक जैन, अतुल जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Girish Saini 

