राजकीय महाविद्यालय, दूबलधन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 3500 पौधे लगाए

राजकीय महाविद्यालय, दूबलधन (झज्जर) में वीरवार को प्राचार्य डॉ. कर्मवीर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक सप्ताह से चल रहे वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में करीब 3500 पौधे लगाए गए।

राजकीय महाविद्यालय, दूबलधन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 3500 पौधे लगाए

दूबलधन, गिरीश सैनी। राजकीय महाविद्यालय, दूबलधन (झज्जर) में वीरवार को प्राचार्य डॉ. कर्मवीर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक सप्ताह से चल रहे वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में करीब 3500 पौधे लगाए गए।

र्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम और एक स्वयंसेवक-एक पौधा अभियान के तहत प्रत्येक स्वयंसेवक ने अपनी माता के सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का दायित्व लिया। वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए जामुन, पपड़ी, सिरिस (सरस), कदंब सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

प्राचार्य डॉ. कर्मवीर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधे लगाने के साथ-साथ उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. अमित कुमार और डॉ. सरला ने स्वयंसेवकों को पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई, सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी।