एमडीयू में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 19 प्रस्ताव मंजूर

कुलपति ने प्रशिक्षण, सुविधाओं और प्रोत्साहन बढ़ाने पर दिया जोर

एमडीयू में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 19 प्रस्ताव मंजूर

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में सोमवार को स्पोर्ट्स काउंसिल की वार्षिक आम बैठक कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खेल गतिविधियों से जुड़े 19 प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने कहा कि एमडीयू में मजबूत खेल संस्कृति विकसित करना विवि की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी इसकी शान हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रशिक्षण, सुविधाओं और प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों के हित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

प्रारंभ में खेल निदेशक कुलताज सिंह ने स्वागत संबोधन किया। सहायक खेल निदेशक डॉ. विपिन कुमार ने एजेंडा प्रस्तुत किया, जिस पर सदस्यों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया और सुझाव दिए।

बैठक में कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, एस्टेट ऑफिसर प्रो. सुधीर कुमार, सहायक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल सहित स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।