आईएचएम रोहतक के 14 विद्यार्थियों ने लहराया परचम, मैनेजर पद पर चयनित
रोहतक, गिरीश सैनी। तिलयार स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) के 14 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित फूड एवं हॉस्पिटैलिटी ब्रांड टाको बेल में मैनेजर पद पर चयन हुआ है।
आईएचएम के प्राचार्य शंभू नाथ गौतम ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिष्ठित कंपनी में मैनेजर पद पर चयन संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आईएचएम में विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, उद्योग जगत का अनुभव और पेशेवर कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाता है, जिससे उन्हें हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।
आईएचएम के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता, प्रभावी संचार कौशल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की व्यावहारिक समझ का बेहतर प्रदर्शन किया। इसी आधार पर टाको बेल ने उनका चयन मैनेजर पद के लिए किया।
प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर मुनेश डाढा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए टाको बेल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्लेसमेंट विद्यार्थियों को हॉस्पिटैलिटी उद्योग में करियर की मजबूत शुरुआत का अवसर देते हैं। चयनित विद्यार्थियों ने संस्थान के शिक्षकों और प्लेसमेंट टीम का मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

Girish Saini

