फ्रेशर्स के जोश से झूमा एमडीयू का पत्रकारिता विभाग

एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। सीनियर विद्यार्थियों ने नए साथियों का उत्साह और गर्मजोशी से स्वागत किया। संगीत, नृत्य, अभिनय और मनोरंजक गतिविधियों से सजे कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जमकर प्रतिभा दिखाई।

फ्रेशर्स के जोश से झूमा एमडीयू का पत्रकारिता विभाग

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। सीनियर विद्यार्थियों ने नए साथियों का उत्साह और गर्मजोशी से स्वागत किया। संगीत, नृत्य, अभिनय और मनोरंजक गतिविधियों से सजे कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जमकर प्रतिभा दिखाई।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के परिचय और स्वागत के साथ हुई। इसके बाद गायन और नृत्य प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने छोटे संवाद, अभिनय और विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों ने कई गतिविधियों में साथ भाग लेकर कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया।

फ्रेशर पार्टी में आयोजित विभिन्न टास्क और मनोरंजक गतिविधियां विशेष आकर्षण रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से इनमें भाग लिया और एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया।

विभाग के प्राध्यापकों - प्रो. हरीश कुमार, डॉ. बेनुल तोमर, सुनित मुखर्जी और डॉ. नवीन कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ सीनियर-जूनियर के बीच बेहतर संवाद और सहयोग का माहौल बनाते हैं। कार्यक्रम में शोधार्थियों, सीनियर और नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।