एमडीयू में यूजी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ 25 अगस्त को, वैज्ञानिक और पूर्व विंग कमांडर देंगे सफलता का मंत्र
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में नवप्रवेशी स्नातक (यूजी) विद्यार्थियों के लिए 25 अगस्त को दीक्षारंभ - इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। टैगोर सभागार में सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया करेंगे।
डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिष्ठित वैज्ञानिक एवं जवाहरलाल नेहरू विवि, नई दिल्ली के के स्पेशल सेंटर फॉर डिजास्टर रिसर्च के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. पी.के. जोशी और भारतीय वायु सेना की सेवानिवृत्त विंग कमांडर गीतांजलि सिंह विद्यार्थियों को प्रेरक संबोधन देंगे।
उन्होंने बताया कि नवप्रवेशी विद्यार्थियों को सुबह 9 से 9:30 बजे तक टैगोर सभागार में पहुंचना होगा। दोपहर के सत्र में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। यह कार्यक्रम विवि के शैक्षणिक विभागों में संचालित यूजी पाठ्यक्रमों के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Girish Saini 

