अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जीयू में योगाभ्यास किया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जीयू में योगाभ्यास किया

गुरुग्राम, गिरीश सैनी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुग्राम विवि के कला एवं संस्कृति अध्ययन विभाग द्वारा इस साल के विषय स्वस्थ आयु के लिए योग पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति डॉ संजय कौशिक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विवि के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मियों व विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया।

कुलपति डॉ संजय कौशिक ने कहा कि योग केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ही एक स्वस्थ, सक्रिय और दीर्घायु जीवन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने इस साल की थीम पर विचार रखते हुए कहा कि युवा पीढ़ी का ये दायित्व है कि वे अपने घर के बुजुर्गों को योग से जोड़ें। इस दौरान डॉ. राकेश योगी, डॉ अशोक खन्ना, डॉ सीमा महलावत, डॉ कार्तिकेय सहित अन्य मौजूद रहे।