पं. श्रीराम शर्मा द्वारा रचा गया इतिहास आने वाली पीढ़ियों को देगा राष्ट्रप्रेम की प्रेरणाः एसडीएम आशीष वशिष्ठ

पं. श्रीराम शर्मा द्वारा रचा गया इतिहास आने वाली पीढ़ियों को देगा राष्ट्रप्रेम की प्रेरणाः एसडीएम आशीष वशिष्ठ

रोहतक, गिरीश सैनी। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्माण सभा के सदस्य पं. श्रीराम शर्मा की ऐतिहासिक विरासत को नमन करते हुए वीरवार को स्थानीय पं. श्रीराम शर्मा पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, रोहतक के एसडीएम एवं एचएसवीपी के संपदा अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने शिरकत की। इस दौरान पं. श्रीराम शर्मा के पौत्र अंशु शर्मा तथा दोहते कुलदीप शर्मा व प्रवीण शर्मा द्वारा तिरंगा ध्वजारोहण किया गया।

 

पं. श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉ. अशोक दीक्षित ने बताया कि 104 वर्ष पूर्व, 15 जनवरी 1922 को पं. श्रीराम शर्मा ने झज्जर टाउन हॉल से अंग्रेजी झंडा उतारकर तिरंगा फहराया था। ये आयोजन उसी ऐतिहासिक क्षण की यादगार है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदान की गई ग्रांट से पं. श्रीराम शर्मा की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण किया गया है, जिसमें संगमरमर की छतरी, आकर्षक फव्वारे, आधुनिक लाइटिंग और तथा 35 फीट ऊँचा तिरंगा स्तंभ स्थापित किया गया है।


मुख्य अतिथि आशीष वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि यह क्षण पूरे शहर के लिए गर्व और हर्ष का है। उन्होंने कहा कि पं. श्रीराम शर्मा द्वारा रचा गया इतिहास आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा। इस दौरान ईश्वर मलिक, धर्म सिंह प्रजापति, रणधीर भारद्वाज, अनूप डागर, रमेश ठेकेदार, ज्ञानी राम भारद्वाज, नफे सिंह कौशिक, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ सुरेश नांदल, राजेंद्र तोमर, सतीश प्रकाश, सुरेश भारद्वाज, श्री भगवान कौशिक, श्यामलाल, जितेंद्र अत्री सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।