रोटरी क्लब ने मनाई फूलों की होली

रोटरी क्लब ने मनाई फूलों की होली

रोहतक, गिरीश सैनी। रोटरी क्लब आफ रोहतक सफायर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में क्लब सदस्यों व अन्य गणमान्य जन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान वृंदावन की तर्ज पर विभिन्न तरह के फूलों के साथ होली खेली गई।

बतौर मुख्य अतिथि, समाजसेवी राजेश जैन ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान उनकी पत्नी संध्या जैन, डिस्ट्रिक गर्वनर रवि गुगनानी, मोनिका गुगनानी, संदीप गर्ग, प्रदीप जैन सहित उपस्थित जन ने राष्ट्रीय गीत भी गाया। होली के गानों पर झूमते हुए सभी ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान लक्की ड्रा निकाल कर विजेताओं को उपहार दिए गए। सभी अतिथियों को बैज, पटका, मोती की माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।