लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच शहर की 70 से ज्यादा समाज सेवी संस्थाओं ने लाखों लोगों को खिलाया लंगर

रोजाना 28 हजार लोगों को खिलाया लंगर, राशन भी पहुंचाया 

लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच शहर की 70 से ज्यादा समाज सेवी संस्थाओं ने लाखों लोगों को खिलाया लंगर

फिरोजपुर: कर्फ्यू व लॉकडाउन के बीच शहर क 70 से ज्यादा समाज सेवी संस्थाओं ने लाखों लोगों तक लंगर और राशन की सेवा पहुंचाई है। यह जानकारी स्थानीय रेडक्रास सोसाइटी के सचिव श्री अशोक बहल ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुए संकट के बीच शहर के समाज सेवी संगठनों ने लोगों की मदद के लिए अपनी सकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि इन संस्थाओं ने लाखों लोगों तक लंगर पहुंचाया। रोजाना 30 से 40 हजार लोगों तक लंगर पहुंचाया गया और शहर में कई कम्युनिटी किचन भी स्थापित किए गए थे। इसी तरह जरूरतमंद लोगों तक कई संस्थाओं की तरफ से राशन भी पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि संस्था राधा स्वामी सत्संग ब्यास की तरफ से कर्फ्यू के दौरान दो महीने में 10 लाख लोगों को लंगर वितरित किया गया है। डेरे के पांच सत्संग घरों में 500 सेवकों की तरफ से रोजाना लंगर वितरित का काम किया गया। सिर्फ शहर मेंही 4 लाख लोगों को लंगर वितरित किया गया।

उन्होंने बताया कि संस्था ने न सिर्फ़ फ़िरोज़पुर शहर बल्कि समूह ज़िले के अलग-अलग सत्संग घरों जैसे कि ज़ीरा, मखू, गुरूहरसहाए, तलवंडी भाई, मल्लांवाला, लखमीरपुरा और बेटू पुराना की से लंगर की जो निरंतर सेवा की गई है, उससे प्रशासन को सहयोग मिला है, वहीं ज़रूरतमन्द लोगों को साफ़-सुथरा और पेटभर लंगर मिलता रहा है।