मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्री नांदेड़ साहिब की निशुल्क यात्राः उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है, ताकि वे अपने आराध्य देवों के दर्शन कर सके। अब आर्थिक तंगी ऐसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपने आराध्य देवों के दर्शन करने में बाधा नहीं होगी। इसी कड़ी में सरकार द्वारा आगामी 5 मई को श्री नांदेड़ साहिब की निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि आगामी 5 मई को श्री नांदेड़ साहिब की यात्रा में जाने के इच्छुक पात्र वरिष्ठ नागरिक 15 अप्रैल 2026 तक मुफ्त यात्रा के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इस योजना के तहत बुजुर्गों को सरकारी खर्चे पर तीर्थ यात्रा कराई जाती है। सरकार द्वारा गत दिनों रेलवे मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

Girish Saini 

