साहित्यकार रूप चन्द चन्देल पर डॉ अजय शर्मा द्वारा सम्पादित पुस्तक का विमोचन
फगवाड़ा: दोआबा साहित्य एवं कला अकादमी द्वारा गत दिवस आर्य माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गौशाला रोड फगवाड़ा में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में,जो अकादमी के अध्यक्ष डॉ जवाहर धीर की अध्यक्षता में हुआ,में पंजाब के शिरोमणि साहित्यकार डॉ अजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए उपस्थित विभिन्न बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का साहित्यकार जागरूक है,उसका चिंतन विशाल है तथा लेखक के सामने अपनी रचनाओं को पहुंचाने का क्षेत्र विशाल है।इसी संदर्भ में हिमाचल प्रदेश निवासी लेखक रुप चंद चंदेल के साहित्य पर दृष्टिपात किया जाए तो उसका नाम प्रथम पंक्ति के साहित्य- कारों में आता है।
कार्यक्म के आरंभ में शिरोमणि साहित्यकार तरसेम गुजराल, ठाकुर दास चावला,आर.एस.चोट, जवाहर धीर,डा.यश चोपड़ा आदि ने मिलकर पुस्तक 'रूप चन्द चन्देल का साहित्यिक संसार 'का विमोचन किया तथा इसके बाद अकादमी के अध्यक्ष डॉ जवाहर धीर ने रूप चन्द चन्देल पर डा.अजय शर्मा द्वारा सम्पादित इस पुस्तक के बारे में बताया और उनका परिचय भी दिया। एलपीयू के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर दिलीप कुमार पांडेय, रविन्द्र सिंह चोट, ठाकुर दास चावला, राजेश अध्याय, डा.यश चोपड़ा आदि ने भाग लिया जबकि कार्यक्रम को गीत-संगीत में ढालने का काम पंजाबी कवि सुखदेव सिंह गंडवां, हरचरण भारती, रविन्द्र सिंह राय, निरवैर सिंह नंधा आदि ने किया।

City Air News 

