आपातकाल के पचासवें वर्ष को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया
कांग्रेस ने सत्ता सुख के लिए संविधान की मूल भावना को कुचलाः डॉ. कमल गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय मंगल-कमल में आपातकाल के पचासवें वर्ष को याद करते हुए एक संगोष्ठी आयोजित की गई। बतौर विशिष्ट अतिथि, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी गुलशन भाटिया ने संबोधित किया। उन्होंने मीसा कानून के तहत खुद जेल में रहने के दौरान के अनुभव साझा किए।
इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता सुख के लिए संविधान की मूल भावना को कुचला और आपातकाल लगाकर संविधान और लोकतंत्र की हत्या की है।
जिला प्रभारी सतेंद्र परमार ने कहा कि आज का दिन कांग्रेस के माथे पर लगी कालिख के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले सभी परिवारों को सम्मानित किया गया।
आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले सतीश कत्याल, सुभाष आहूजा, रवींद्र सक्सेना, मदन हरजाई, गुलशन भाटिया ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों के परिजन, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, धर्मेंद्र गुगनानी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।