पीटीसी में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम, जवानों ने किया योगाभ्यास
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा योग आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), सुनारिया में आयोजित पांच दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन लगभग 1476 जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल, योग विशेषज्ञ डॉ. पूजा तथा योग सहायक नीलम, इंदु, सत्यवान व अमित ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास करवाया। उन्होंने योग के फायदों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, मानसिक एकाग्रता बढ़ती है तथा कार्यक्षमता में सुधार होता है। कार्यक्रम में पीटीसी के अधिकारियों व स्टाफ सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

Girish Saini 

