सड़क दुर्घटना जांच में फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित

सड़क दुर्घटना जांच में फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग द्वारा "सड़क यातायात दुर्घटनाओं की वैज्ञानिक जांच और फोरेंसिक विज्ञान की भूमिका" विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. नीलकमल ने स्वागत संबोधन किया। डॉ. सपना शर्मा ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की।

बतौर मुख्य अतिथि डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ए.एस. मान ने सड़क सुरक्षा में फॉरेंसिक विज्ञान की बढ़ती प्रासंगिकता पर बल दिया। मुख्य वक्ता प्रो. रोहित बलूजा ने वास्तविक मामलों के उदाहरण साझा किए, जिनमें दुर्घटनाओं की जांच में फोरेंसिक विज्ञान की अहम भूमिका रही। डॉ. सी.पी. सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं के वैज्ञानिक पुनर्निर्माण तथा डॉ. सरोज दहिया ने भौतिक साक्ष्य के संग्रहण एवं विश्लेषण पर व्याख्यान दिया। डॉ. राजविंदर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।