नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाने के लिए महिलाओं ने किया पीएम का आभार व्यक्त
नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रोहतक, गिरीश सैनी। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत रोहतक में निकाली गई नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित स्लोगनों से युक्त प्ले कार्ड लेकर नगर वासियों को इस अभियान बारे जागरूक किया। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, महंत कालिदास, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस पद यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा इस अधिनियम को वर्ष 2029 में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में लागू करवाने के उद्देश्य से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि रोहतक में नारी शक्ति वंदन पदयात्रा स्थानीय अंबेडकर चौक से शुरू होकर सोनीपत स्टैंड, सोनीपत रोड़, शीला बाईपास होते हुए छोटूराम स्टेडियम में संपन्न हुई। पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी का महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के संकल्प के लिए आभार व्यक्त किया।
संगठन महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठाये है। पदयात्रा में महिलाओं ने संसद से विधानसभा तक बढ़ेगी भागीदारी, सशक्त होगी भारत की नारी। नारी का सम्मान देश का स्वाभिमान, सशक्त नारी, सशक्त भारत जैसे स्लोगन से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में संदेश दिया तथा महिलाओं को उनके अधिकार दिलवाने की मांग की।
इस दौरान मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी सहित पूर्व मेयर मनमोहन गोयल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Girish Saini 

